Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

आज का दैनिक पंचांग

Posted at: Mar 15 2019 2:10AM
thumb

शुभ विक्रम संवत-2075, नाम -विरोधकृत। शक संवत- 1940, हिजरी सन- 1440 मु. मास रज्जब तारीख 07। उत्तरायण अयन, वसंत ऋतु। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष। सूर्योदय -प्रात: 06.37.05, सूर्यास्त-सायं: 06.29.37। चंद्रोदय -दोप. 12.38, चंद्रास्त -अर्धरात्रि 02.32। तिथि- दिवस पर्यंत नवमी तिथि। नक्षत्र -दिवस पर्यंत आद्रा नक्षत्र। योग -प्रात: 10.11 तक आयुष्मान पश्चात सौभाग्य योग। सूर्योदयकालीनकरण -दोप. 02.34 तक बालव पश्चात कौलव करण। चंद्रमा -दिवस पर्यंत मिथुन राशि में रहेंगे। शुभ चौघड़िया -चंचल, लाभ व अमृत प्रात: 06.37 से 11.04 तक, शुभ दोप. 12.33 से 02.02 तक एवं चंचल 05.00 से शाम: 06.29 तक। खरीदारी एवं स्थिरता के लिए - शुभ समय में पूर्व दिशा मे व्यवसायिक यात्रा कर सकते हंै। समस्त जातकों के लिए श्वेत रंग का उपयोग करना शुभ रहेगा। टालने योग्य समय (समस्त राशि) -प्रात: 11.04.17 से दोप. 12.33.21 तक निर्णयात्मक कार्य करने से बचें। दिशाशूल -आवश्यक परिस्थिति में ही पश्चिम दिशा की यात्रा घर से सूखे मेवे खाने के पश्चात करें। व्रत/पर्व एवं तीज त्योहार - आन्नदा नवमीं। ब्रज में होली प्रारंभ। होरी बरसाना। श्री हरि जयंती। प्रात: 08.57 मि. पर बुध ग्रह वक्री गति से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। विशेष -ग्रहणकाल के समय सरसो का तेल लगाने से यथासंभव बचना चाहिए। आज बाजार व्यापार -आज बाजार में तेजी रहेगी। कपास, पशु आहार, सोना, सरसो, रूई व समस्त धान्य में तेजी का माहौल रहेगा। शेयर बाजार में तेजी रहेगी। बैंक, सॉफ्टवेयर, मीडिया, फार्मा, रियल स्टेट आदि में तेजी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में सामान्य बातचीत से काम करें। आज के लिए टेवा -आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाये में होगा। दिवस पर्यंत मिथुन राशि रहेगी। जन्माक्षर कु, घ, ङ, छ, के रहेगा।