Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

आज का दैनिक पंचांग

Posted at: Mar 26 2019 3:02AM
thumb

शुभ विक्रम संवत-2075, नाम-विरोधकृत। शक संवत- 1940, हिजरी सन- 1440 मु. मास रज्जब तारीख 18। उत्तरायण अयन, वसंत ऋतु। फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष। सूर्योदय -प्रात: 06.26.35, सूर्यास्त- सायं: 06.33.40। चंद्रोदय -अर्धरात्रि 12.07, चंद्रास्त -प्रात: 10.17। तिथि -रात्रि 08.01 तक षष्ठी पश्चात सप्तमी तिथि। नक्षत्र -प्रात: 07.14 तक अनुराधा पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र। योग -दोप. 05.03 तक सिद्धि पश्चात व्यतिपात योग। सूर्योदयकालीनकरण -प्रात: 08.01 तक गर पश्चात वणिज करण। चंद्रमा -दिवस पर्यंत वृश्चिक राशि में रहेंगे। शुभ चौघड़िया - चंचल, लाभ व अमृत प्रात: 09.28 से दोप. 02.01 तक। खरीदारी एवं स्थिरता के लिए - शुभ समय में शासकीय अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। समस्त जातकों के लिए नीले रंग का उपयोग करना शुभ रहेगा। टालने योग्य समय (समस्त राशि) -दोप. 03.31.53 से 05.02.46 तक निर्णयात्मक कार्य करने से बचें। दिशाशूल- आवश्यक परिस्थिति में ही उत्तर दिशा की यात्रा घर से सूखे मेवे खाने के पश्चात करें। व्रत/पर्व एवं तीज त्योहार- श्रीएकनाथ षष्ठी। वृद्ध अंगारक पर्व (बुढ़वा मंगल)। भद्रा -रात्रि 08.01 मि. से प्रारंभ (स्वर्ग)। विशेष -श्री शीतला पूजन की शुरुआत पूजन के भोजन बनाने की प्रक्रिया से ही हो जाती है। आज बाजार व्यापार -आज बाजार में मंदी रहेगी। मूंग, मोठ, जीरा, राई, लौंग, शकर, वनस्पती घी व श्वेत वस्तुओं में कामकाज कमजोर रहेगा। शेयर बाजार में मंदी रहेगी। भारी इंजीनियरिंग, शुगर, सीमेंट, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी आदि में कमजोर कामकाज रहेगा। व्यापार में धैर्य का परिचय दें। आज के लिए टेवा -आज जन्मे बच्चों का जन्म लोहे के पाये में होगा। दिवस पर्यंत वृश्चिक राशि रहेगी। जन्माक्षर ने, नो, या, यी, यू रहेगा।