Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

जिस महिला की हथेली में है ये निशान उसे जिंदगी भर मिलेंगे सारे सुख

Posted at: Nov 19 2019 10:28AM
thumb

हाथ की रेखाएं इंसान के भविष्य को उजागर करती है कहा जाता है की हाथ की रेखाएं कर्मो के अनुसार बदलती है वैसे तो स्त्री और पुरुष की रेखाएं एक जैसी होती है लेकिन हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जब महिलाओं के हाथों की रेखाएं मिलकर किसी विशेष आकृति का निर्माण करती हैं तो ये निशान उन्हें जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त करने का संकेत हो सकते हैं। आज हम आपको बताते है की महिलाओ के हथेली में विशेष आकृति का क्या मतलब होता है। यदि किसी महिला के हाथ कमल या मछली की आकृति बनती है तो उस महिला का भविष्य उज्ज्ज्वल होता है और उसे अपने जीवन में सभी तरह की सुविधाएं मिलती है।
यदि किसी महिला के हाथ में चक्र, या शंख जैसी आकृति बनती हो तो इसका मतलब यह है कि उसका पुत्र बहुत बड़ा अधिकारी बनेगा और विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत करेगा। किसी भी महिला के हाथ की हथेली के बीचो बीच त्रिभुज या धनुष जैसी आकृति हो तो वो महिला बहुत भाग्यशाली होती है और जीवन के सरे सुख भोगती है। अगर किसी स्त्री की हथेली गुलाबी या लालिमायुक्त हो और हस्तरेखाएं मिलकर स्वास्तिक जैसी आकृति बनाती हों तो उस स्त्री को अपने जीवन में कभी आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा