Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

कुंभ राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

Posted at: Feb 18 2020 12:39AM
thumb

आज दुविधा और उलझन की स्थिति बनी रहेगी।लेकिन यह बस उपरी आवरण है ,जैसे ही स्थिति साफ़ होगी ,आप वास्तविकता को देख पाएंगे। शुरुआत में सब कुछ उलझा हुआ सा लगेगा ,लेकिन समय के साथ साथ सब ठीक होगा,अपना समय लें और चलते रहें। आपको सफलता मिलेगी।परिवर्तन तो जरुर होंगे लेकिन आपके भविष्य के लिए शुभ साबित होंगें।
 
अपने शरीर के स्थान पर मन को पुष्ट बनाने के बारे में सोचें।आप खुद को शारीरिक रूप से तो स्वस्थ रखते ही हैं लेकिन इस प्रक्रिया में आप मन का ध्यान रखना भूल जाते हैं जो बहुत परिश्रम करता है।आराम करें,कुछ ऐसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें जिससे आपका मन भी तरोताजा महसूस करे। हर रोज खुद को 15 मिनट जरूर दें। योग और ध्यम करें,अपने मन को कई दिशाओं में भटकने देने के स्थान पर अपने विचारों को एक जगह लगाने की कोशिश करें।
 
आज आप यह समझने की शुरुआत करेंगे कि आप और किसी के कहे पर नही चलेंगे और अपने सम्बन्ध में कुछ स्वस्थ सीमाओं का पालन हमेशा करेंगे। आपको यह समझना चाहिए कि आपको अपने सबसे बड़े शुभचिन्तक को भी अपने लिए फैसले लेने की छूट नही देनी है , अपनी खुद की राय का सम्मान करना चाहिए। आप इसकी तरफ पहला कदम उठाइए , लोगों की नजरों में आपका सम्मान खुद ब खुद बढ़ जाएगा।
 
आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ भ्रमित है और काफी समय से कुछ प्रश्न आपकी परेशानिया बढ़ा रहे है। आज इसका हल आपको नजर आ सकता है। आप इस विचार पर अडिग रहे और समाधान निकलने की कोशिश करे चाहे वह कितना भी अटपटा या अजीब लगे। अगर आप कुछ जोखिम लेंगे तो आपको अत्यधिक लाभ होगा जो अपने सोचा भी न होगा।