Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

छठ: आज है खरना, 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगी महिलाएं

Posted at: Nov 12 2018 9:58AM
thumb

पटना। बिहार में विशेष रूप से मनाया जाने वाला सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा रविवार से नहाय खाय से शुरू हो गया। संस्कृत के विद्वान गोरख मिश्र के अनुसार छठ व्रत सूर्य का उपासना का व्रत है। तीन दिन तक व्रती महिलाएं कठिन साधना करती हैं। इस व्रत में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है।
 
मान्यता है कि पांडव जुए में जब राजपाठ हार गए, तब द्रौपदी ने छठ व्रत रखा था, जिससे राजपाठ वापस मिला था। माना जाता है कि महाभारत काल में छठ पूजा की शुरूआत सूर्य पुत्र कर्ण ने की थी। सूर्य की कृपा से वह महान योद्धा बने महापर्व की शुरुआत रविवार को को नहाय-खाय से शुरू हो गई। 13 नवंबर को तीसरे दिन सायंकालीन अर्घ्य दिया जाएगा।
 
व्रत करने वाले सूर्य डूबने से पहले घाट पर पहुंच जाएंगे। शुभ मुहूर्त में जल में खड़े होकर अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य देंगे और 14 नवंबर को व्रती महिलाए तथा पुरुष उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करते हैं।