Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

ऑटोमोबाइल

जगुआर आई-पेस को मिला यूरोपीयन कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स

Posted at: Mar 11 2019 11:32PM
thumb

मुम्‍बई। ऑल-इलेक्ट्रिक जगुआर आई-पेस को यूरोपीयन कार ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2019 में ‘कार ऑफ द ईयर’ चुना गया है। यह पहली बार है जब जगुआर ने प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है। यूरोपीयन कार ऑफ द ईयर ज्यूरी में 23 देशों के 60 मोटरिंग जर्नलिस्ट्स शामिल थे। यह पुरस्कार तकनीकी नवाचार, डिजाइन, परफॉर्मेंस, दक्षता, और वैल्यू् फॉर मनी को दर्शाता है। प्रोफेसर डॉ. राल्फन स्पेथ, चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर जगुआर लैंड रोवर ने कहा हमारी पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल का यूरोपीयन कार ऑफ द ईयर में पुरस्कार जीतने वाली पहली जगुआर बनकर हमें बेहद गर्व हो रहा है। आई-पेस को यूके में डिजाइन एवं निर्मित किया गया है। जगुआर आई-पेस को यूके में डिजाइन एवं विकसित किया गया है। इसे दुनिया भर में बेहद सफलता मिली है। अभी तक 8000 से ज्यादा ग्राहकों को इसकी डिलीवरी की जा चुकी है और इनमें से यूरोप में 75 प्रतिशत बिक्री शामिल है। आई-पेस का लुक और ड्राइविंग सड़क पर कमाल का है। इसे इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का सम्पूर्ण लाभ उठाने के लिए बनाया गया है और इसकी एल्युडमिनियम आर्किटेक्च र स्पोर्ट्स कार परफॉर्मेंस और एसयूवी की व्यावहारिकता की पेशकश करता है।

दुनिया भर में 55 पुरस्कार प्राप्त किए
 
जगुआर पब्लिक चार्जिंग सर्विस का इस्तेममाल कर ग्राहकों के लिए चार्जिंग को आसान बनाया गया है, जिस तक एक समर्पित एप्प के जरिए या एक आरएफआइडी की का इस्तेलमाल कर पहुंचा जा सकता है। खासतौर से निर्मित चार्जिंग पैकेजेज और सिम्पल मंथली बिल में शामिल टैरिफ्स के साथ यह आई-पेस ग्राहक पूरे यूरोप में 85000 से अधिक चार्जिंग प्वारइंट्स तक पहुंच प्रदान करता है। आई-पेस को एक साल पहले लॉन्च किया गया था और तब से लेकर अब तक इसने दुनिया भर में 55 पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इनमें जर्मन, नार्वेगियन और यूके कार ऑफ द ईयर, बीबीसी टॉप गियर मैगजीन ईवी ऑफ द ईयर, चाइना ग्रीन कार ऑफ द ईयर और ऑटोबेस्ट् इकोबेस्टर अवार्ड शामिल हैं।