Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

सिंगल चार्ज में 300 किमी दौड़ेगी ये गाड़ी - इतने घंटे में होगी फुल चार्ज

Posted at: Sep 11 2019 12:21PM
thumb

मुंबई। कई कंपनियां इस समय अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्‍च कर रही है। इसी कड़ी में अब दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं में से एक कंपनी ने इलेक्ट्रिक वैन सेगमेंट से भारत में एंट्री ली है। BYD India ने भारत में अपने दो इलेक्ट्रिक व्हीकल T3 MPV और T3 minivan लॉन्च किए हैं। फिलहाल इन दोनों व्हीकल्स की कीमत के बारे में कंपनी ने कोई भी खुलासा नहीं किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार T3 MPV और T3 मिनीवैन दोनों को डीसी चार्जिंग के जरिए मात्र 1.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। दोनों इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) स्टेंडर्ड एसी चार्जर को भी सपोर्ट करते हैं। BYD T3 MPV और BYD T3 मिनीवैन मॉडल में कंपनी की अपनी बैटरी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। फुल चार्जिंग पर यह दोनों व्हीकल 300 किमी तक की दूरी तय कर सकते हैं। BYD के दावे के अनुसार, अकेले T3 MPV या T3 मिनीवैन फ्यूल खपत और उत्सर्जन को 5 यात्रियों की कारों के बराबर बचा सकता है। कंपनी इलेक्ट्रिक वैन प्रोडक्ट सीरिज के लिए स्थानीय भारतीय पार्टनर्स की भी मांग कर रही है।