Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

MARUTI की ये कार छुड़ा देगी सब के छक्‍के, देगी 32 का माइलेज

Posted at: Nov 18 2019 2:54PM
thumb

मुंबई। कुछ हटकर चाहने वालों के लिए इन दिनों ऑटोमोबाइल कंपनियां एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं। जापान के टोक्यों मोटर शो सुजुकी ने अपनी एक नई कार को पेश किया है जिसका नाम हस्टलर है। मारुति सुजुकी इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सीवी रमन ने बताया कि कंपनी कार में इलेक्ट्रिफिकेशन की दिशा में आगे बढ़ रही है। हस्टलर कार भारत में बिकने वाली वैगन आर कार के डिज़ाइन से प्रेरित है। इसलिए कार का आकार भी काफी हद तक वैगन आर जितना ही है। इस कार का लुक काफी ज्यादा अजीब है। क्योंकि यह कार राउंड हेडलाइट से लैस है। जो बिल्कुल किसी पुराने मॉडल वाली कार की तरह नजर आते है। ये एक छोटी कार है जिसमे 800 सीसी का छोटा इंजन देखने को मिलता है। यह इंजन 48 पिएस का पावर 62 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान कर पाने में सक्षम है। खास बात यह है कि यह इंजन हाइब्रिड है और इसमे सीवीटी ट्रांसमिशन देखने को मिलते है। हाइब्रिड होने की वजह से इस कार का माइलेज 32 किमी/लीटर का है। जो एक आम आदमी के लिहाज से काफी बेहतरीन है।