Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

HONDA ने मार्च में बेचें 411,037 वाहन

Posted at: Apr 2 2021 6:56PM
thumb

नई दिल्ली। दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2020-21 के अंतिम महीने मार्च में कुल मिलाकर 411,037 वाहनों की बिक्री की। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि उसने मार्च 2021 में घरेलू स्तर पर 395,037 वाहन बेचे जबकि मार्च 2020 में उसने 245,716 इकाइयों की बिक्री की थी। इस दौरान कंपनी ने इस वर्ष मार्च में 16,000 वाहनों का निर्यात भी किया जिसे मिलाकर उसने मार्च में बेचें कुल 411,037 वाहनों की बिक्री की। हौंडा ने वित्त वर्ष 2020-21 में हालांकि 40,73,182 वाहनों की बिक्री की जिसमे से उसने 38,65,872 वाहन घरेलू स्तर पर बेचे तथा 2,07,310 वाहनों का निर्यात किया।