Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

खेल

बैडमिंटन में भारत के दो स्वर्ण और दो रजत पक्के

Posted at: Dec 6 2019 12:52AM
thumb

पोखरा। भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चलिहा और गायत्री गोपीचंद ने गुरुवार को महिला वर्ग के सेमीफाइनल तथा सिरिल वर्मा और आर्यमन टंडन ने पुरुष वर्ग के अपने-अपने मुकाबले जीतकर 13वें दक्षिण एशिया खेलों के महिला एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली। इस तरह दोनों एकल वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों के फाइनल में पहुंचने से देश के स्वर्ण और रजत पदक पक्के हो गए हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त अश्मिता ने श्रीलंका की खिलाड़ी अचिनी रत्नासिरी को 21-5, 21-7 से हराया जबकि गायत्री ने भी श्रीलंका की दलिमी दियास को 21-17, 21-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों भारतीयों के फाइनल में पहुंचने से इस वर्ग में भारत के स्वर्ण और रजत पदक तय हो गए हैं। 

पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में सिरिल वर्मा ने श्रीलंका के दिनुका करुणारत्ने को लगातार गेमों में 21-19, 21-12 जबकि आर्यमन टंडन ने दूसरी सीड नेपाल के रत्नाजीत तमांग को 21-18, 14-21, 21-18 से हराकर फाइनल में स्थान बना लिया। दोनों भारतीयों के फाइनल में पहुंचने से इस वर्ग में भारत के स्वर्ण और रजत पदक तय हो गए हैं। पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में कृष्णा गरागा और ध्रुव कापिला ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी जोड़ी मोहम्मद अतिक और राजा मोहम्मद हसनीन की जोड़ी को 21-15, 21-7 से हराकर फाइनल में जगह बनायी। भारतीय जोड़ी का फाइनल में श्रीलंका की जोड़ी दियास एंगोडा विदानालागे और बी थारिंदु दुलेव से मुकाबला होगा जिन्होंने सेमीफाइनल में नेपाल के प्रिंस देहेल और पी महाराजन को 21-11, 21-19 से हराकर फाइनल में जगह बनायी है।