Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

खेल

एशियाई गेम्‍स : स्वर्णिम इतिहास से चूकीं पीवी सिंधू

Posted at: Aug 28 2018 1:17PM
thumb

जकार्ता। भारत को एशियाई खेलों के इतिहास में पहला बैडमिंटन स्वर्ण पदक दिलाने की उम्मीदें मंगलवार को पीवी सिंधू  की चीनी ताइपे की ताई जू यिंग के हाथों 0-2 की शिकस्त के साथ टूट गई। हालांकि स्टार शटलर ने देश को एशियाड में पहला रजत पदक जरूर दिला दिया।
18वें एशियाई खेलों में महिला एकल फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ताई के हाथों तीसरी वरीय सिंधू को लगातार गेमों में 13-21, 16-21 से 34 मिनट में शिकस्त मिली। इसी के साथ सिंधू को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है।  इससे एक दिन पहले साइना नेहवाल को भी ताई ने सेमीफाइनल मैच में पराजित किया था जिससे उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।