Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

सोनम कपूर का खुलासा - आयोडीन की कमी से जूझ रही हूं...

Posted at: Aug 25 2019 4:32PM
thumb

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोनम कपूर ने खुद इस खबर को अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। सोनम कपूर आयोडीन की कमी से जूझ रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट की स्टोरी में दी है। अभिनेत्री ने ये इसी के साथ फैंस को सजग भी किया है। सोनम कपूर जैसी फिट एक्ट्रेस के बारे में ऐसी बात पर यकीन करना बहुत ज्यादा कठिन है लेकिन उन्होंने खुद इस बारे में बात की है। सोनम कपूर आहूजा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुलासा किया है कि वे आयोडीन की कमी से पीड़ित हैं।
सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा - सभी शाकाहारी व वीगन लोगों के लिए जानकारी। प्लीज आप इस वस्तु का ख्याल रखें कि आप उसी नमक का प्रयोग करें जिसमें आयोडीन की मात्रा हो। मुझे हाल ही में पतका चला है कि मुझमें आयोडीन की कमी है'। सोनम कपर ने अपने फॉलोवर्स को जानकारी दी कि 'टेबल सॉल्ट आयोडीन पाने का सबसे सरल साधन है'।