Tuesday, 16 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

बड़े पर्दे पर पानीपत का पांचवें दिन भी जलवा कायम, कमा डाले इतने करोड़

Posted at: Dec 11 2019 3:35PM
thumb

मुंबई। अर्जुन कपूर-कृति सेनन मल्टीस्टारर फिल्म पानीपत सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इतिहासिक घटना पर आधारित इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बीते सोमवार को 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है। फिल्म ने पांच दिनों में 22.5 करोड़ रुपये का ही आंकड़ा पार कर पाई है। फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने एक और मराठा योद्धा, सदाशिव राव भाउ की कहानी को पर्दे पर उकेरा है। 

फिल्म की कहानी मराठाओं और अफगानों के बीच लड़ी हुई तीसरी लड़ाई के बारें में दर्शाती है इसमें सदाशिव राव भाउ ने उस वक्त के सबसे खूंखार अफगानी बादशाहों में से एक अहमद शाह अब्दाली के साथ युद्द लड़ा था। वहीं युद्ध इतना खतरनाक था कि अब्दाली ने भी मराठाओं की बहादुरी और दृढ़ता की दाद दी थी. ये फिल्म इसपर ही आधारित है। आशुतोष के डायरेक्शन का कमाल आपको इस फिल्म के हर फ्रेम में नजर आएगा। फिल्म में सेट्स भी बेहद कमाल का नजर आया है। फिल्म की कहानी से लेकर एक्टर्स का काम, सिनेमेटोग्राफी एक्शन और यहां तक की इमोशनल सीक्वेंसेस और रोमांस सबकुछ बढ़िया है। फिल्म फर्स्ट हाफ में थोड़ा लम्बा है सेकंड हाफ फिल्म तेजी से पकड़ती है।