Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

अर्जुन को पहली बार राखी बांधेगी जाह्नवी

Posted at: Jul 17 2018 3:36PM
thumb

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म धड़क को लेकर काफी चर्चा में है। हालांकि इससे ज्यादा खुशी जाह्नवी को इस साल की राखी को लेकर है। जाह्नवी ने बताया कि फिल्म रिलीज से ज्यादा इंतजार तो उन्हें राखी को लेकर है। दरअसल यह पहली बार होगा जब खुशी और जाह्नवी अपने बड़े भाई अर्जुन कपूर की कलाई पर राखी बांधने का अनमोल एहसास हासिल कर पाएगी।
 
जी हां, हम सब जानते है कि इतने सालों तक अर्जुन नफरत की आग में श्रीदेवी और उनकी बेटियों से दूर रहे। मगर श्रीदेवी की मौत के वक्त अर्जुन का दिल मोम की तरह पिघल गया। वह सारी पुरानी बुरी यादों को भुलाकर हर कदम अपनी बहनों के साथ खड़े नजर आए। इसी वजह से इन दोनों बहनो को खास तौर पर राखी का इंतजार हैं। यह पहला मौका होगा जब जाह्नवी और खुशी अपने भाई अर्जुन की कलाई पर राखी बांध सकेगी।
 
साथ ही रिलीज को तैयार धड़क भी जाह्नवी के लिए दोहरी खुशी का मौका है। क्योंकि फिल्म के गाने और ट्रेलर को काफी पंसद किया गया है। फिलहाल प्रमोशन में जुटी जाह्नवी मन ही मन राखी को लेकर खुश है। बता दे कि हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में जाह्नवी ने कहा कि भय्या मुसीबत के वक्त हमें हिम्मत और ताकत देते रहे। यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। मां के जाते ही वह एक मजबूत कंधे की तरह हमेशा हमारे साथ रहे। इससे साबित होता है कि वह इतने सालों से हमें अंदर ही अंदर बहुत प्यार करते थे।
 
श्रीदेवी की मौत के बाद से ही अर्जुन कपूर पूरी तरह से बदल गए हैं। वह अब कपूर परिवार में अपनी तीनों बहनो का खास ख्याल रखते है। साथ ही चारों भाई बहन अक्सर बच्चों की तरह मस्ती भी करते हैं। आपको बता दे कि जाह्नवी की आने वाली फिल्म के प्रमोशन में अर्जुन कपूर भी अपना योगदान दे रहे हैं। श्रीदेवी की मौत ने भाई बहन का रिश्ता मजबूत कर दिया।