Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

‘दे दे प्यार दे’ ने 100 करोड़ रुपए की कमाई की

Posted at: Jun 14 2019 1:08PM
thumb

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ ने 100 करोड़ रुयए की कमाई कर ली है। अजय देवगन, तब्बू और रकुलप्रीत स्टारर यह फिल्म 17 मई को प्रदर्शित हुई और उसके बाद से मनोरंजक स्क्रिप्ट के चलते सुर्खियों में बनी हुई थीं। फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी पब्लिसिटी भी मिली थी। यह  फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है जिसमें अजय और तब्बू के अलावा रकुल प्रीत की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई है।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इस वर्ष अजय की एक और फिल्म ‘टोटल धमाल’ने भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने में सफलता हासिल की थी। अजय फिलहाल 'तानाजी: द अनसंग हीरो' की शूटिंग में बिजी हैं।यह फिल्म उनकी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में शुमार है। इस फिल्म में काजोल और सैफ अली खान भी नजÞर आएंगे। सैफ ने फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभाया है।