Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

बॉक्‍स ऑफिस

संजू ने 500 करोड़ की कमाई की

Posted at: Jul 16 2018 11:52AM
thumb

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरसीज मिलाकर 500 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी संजू इस वर्ष की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार थी। संजय दत्त की बायोपिक पर बनी संजू में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है।

'संजू' को दुनिया भर के 5300 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया। भारत में जहां फिल्म 4000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया, वहीं विदेशों में फिल्म को 1300 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया। 'संजू' को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं, फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बड़े शहरों के अलावा छोटे शहरों में भी 'संजू' को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म इंडियन बॉक्स-ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्ड-वाइड भी शानदार कमाई कर रही है।