Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

पंजाब में 50 हज़ार करोड़ रुपए का निवेश हुआ: टिक्का

Posted at: Dec 3 2019 1:18AM
thumb

अमृतसर। पंजाब सरकार की सार्थक नीतियों के चलते पिछले ढाई वर्षों में राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। मध्यम औद्योगिक विकास बोर्ड के अध्यक्ष अमरजीत  टिक्का ने आज दरबार साहब में नतमस्तक होने बाद कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पांच और छह दिसंबर को मोहाली में इनवेस्ट पंजाब का दो दिवसीय सम्मेलन करवाया जा रहा है, जिसमें दुनिया भर के निवेशक हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट पंजाब नामक पोर्टल पर हर क्षेत्र की जानकारी, सभी सुविधाएं और स्वीकृतियां आदि एक छत के नीचे दी जा रही हैं।

ब्यूरो अब आनलाइन इनवेस्ट पंजाब बिजनिस फस्ट पोर्टल द्वारा 12 विभागों की 66 रेगुलेटरी सेवाओं, 34 वित्तीय रियायतों, शुरू से अंत तक आनलाइन प्रोसेंसिग, रियल टाइम इनवेस्टमेंट ट्रैकर और समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर की सेवाओं दे रही है। इस के इलावा ब्यूरो ने एम.एस.एम.ई. यूनिट को सीधा फायदा पहुंचाने के लिए हाल ही में इनवैस्ट पंजाब माडल का घेरा ज़िला स्तर तक बढ़ाया है। सीनियर वाइस चेयरमैन परमजीत  बत्रा ने कहा कि एम.एस.एम.ई. पंजाब की आर्थिकता का केन्द्र बिंदु है जहाँ राज्य में दो लाख से अधिक एम.एस.एम.ईज़ रजिस्टर्ड हैं, जो हाई टेक आटो पार्ट तैयार किये जाने वाले खाद्य पदार्थ, जूस, टेक्स्टाइल, खेल का सामान, मशीनों, टूल आदि क्षेत्र के हैं।

उन्होंने बताया कि अमृतसर के कपड़ा उद्योग का प्रतिनिधि मंडल अपनी समस्याओं के हल के लिए जल्दी ही मुख्यमंत्री को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि पंजाब के सभी उद्योगों को 24 घंटे बिजली स्पलाई उपलब्ध करवाई जाये। इसके इलावा देश भर में बिक्री पर निवेशकों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की भरपाई करने वाला पंजाब पहला राज्य है।