Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

लगातार आठवें दिन स्थिर रही पेट्रोल डीजल की किमत

Posted at: Mar 7 2021 11:23AM
thumb

नई दिल्ली। विदेशों मे कच्चे तेल में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार आठवें दिन स्थिरता बनी रही। विदेशी बाजारों में लंदन ब्रेंट क्रूड ऑयल 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में अभी पेट्रोल 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27मार्च को इन दोनों की कीमतों में क्रमश: 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है।