Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

भारत का सोयाबीन आयात रिकॉर्ड स्तर पर

Posted at: Mar 13 2018 6:41PM
thumb

सिंगापुर। गत वर्ष कम उत्पादन के कारण घरेलू आपूर्ति कम होने से इस साल भारत का सोयाबीन आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।  कारोबारियों के मुताबिक व्यापारियों ने दिसंबर से अब तक भारत में एक लाख टन सोयाबीन निर्यात करने का समझौता किया है और आने वाले समय में यह आँकड़ा अधिक बढ़ सकता है। भारत ने इससे पहले कभी भी एक लाख टन का आँकड़ा नहीं छुआ था। भारत को अधिकतर सोयाबीन का निर्यात इथिओपिया और बेनिन जैसे दक्षिण अफ्रीकी देश कर रहे हैं। इन देशों के साथ भारत ने आयात शुल्क में छूट संबंधी समझौता किया हुआ है। सूत्रों ने बताया कि कम उत्पादन के कारण आपूर्ति बाधित होने की वजह से गत दिसंबर से भारत के सोयाबीन आयात में तेजी आयी है। भारत में गत साल के अंत तक 83 से 85 लाख टन सोयाबीन का उत्पादन हुआ जबकि वर्ष 2016 में यह आँकड़ा 1.1 करोड़ टन रहा था।