Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

करियर

सेना भर्ती रैली में भाग ले सकेंगे मध्यप्रदेश के युवा

Posted at: Sep 27 2019 2:57AM
thumb

भोपाल। बिहार राज्य के भुवनेश्वर में 14 से 24 अक्टूबर तक 120 पैदल वाहिनी (प्रादेशिक सेना) के लिये भर्ती रैली आयोजित की जायेगी। इस रैली में मुख्य रूप से 14 अक्टूबर को बिहार और मध्यप्रदेश, 15 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश, 16 अक्टूबर को उड़िसा, 17 अक्टूबर को उत्तराखंड, 18 अक्टूबर को झारखण्ड, 19 अक्टूबर को छतीसगढ़ तथा 20 अक्टूबर को आरटी जेसिओ की भर्ती की जायेगी। अभ्यर्थियों को समस्त दस्तावेजों के साथ 120 पैदल वाहिनी (प्रादेशिक सेना) भुवनेश्वर (बिहार) में सुबह 04:30 बजे पहुँचना होगा।
 
रिक्तियों में सिपाही (जीडी)-53, सिपाही (क्लर्क)-02, सिपाही शैफ (कुक) 02, सिपाही वाशरमैन (डब्लुएम)-02, सिपाही ब्लैक स्मिथ (इबीआर) -01, सिपाही इक्युपमेंट रिपेयर (इआर)-02, आरटी जेसिओ(आरटीजेसीओ-01 पद शामिल हैं। उम्र सीमा आरटी जेसिओ के लिये 27 से 34 वर्ष तथा दूसरे अभ्यर्थियों के लिये 18 से 42 वर्ष है। अभ्यर्थी की ऊँचाई 160 सेमी होना चाहिये। आयु सीमा में आदिवासी अभ्यर्थी के लिये 5 सेमी छूट तथा सेवारहित/सेवानिवृत तथा युद्ध में शहीद के पुत्र के लिये 2 सेमी की छूट रहेगी।