Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

छत्तीसगढ़

पत्थलगांव में झमाझम बारिश से फिर बढ़ा सर्दी का प्रकोप

Posted at: Feb 16 2019 5:33PM
thumb

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशरपुर जिले में आज सुबह से बादल छाए रहने के बाद शाम को पत्थलगांव, कुनकुरी, कांसाबेल, बगीचा सहित कई जगह झमाझम बारिश होने से फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बगीचा जनपद उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि यहां पंडरापाठ क्षेत्र में आज कई जगह बारिश के साथ ओले गिरने की भी जानकारी मिली है। एक सप्ताह में दो बार बेमौसम की बारिश होने से पत्थलगांव क्षेत्र में लुड़ेग, तमता, घरजियाबथान सहित अन्य क्षेत्र में टमाटर की फसल पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ा है।
इस अंचल के किसानों की टमाटर फसल खरीदने वाले थोक व्यापारियों ने भी हाथ खड़े कर दिऐ हैं। इस वजह किसानों को बाजार में टमाटर महज 1 रुपए प्रति किलो बेचना पड़ रहा है। सरकारी धान खरीदी केन्द्रों में खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल धान भींग गया। यहां अचानक तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ जाने से फिर सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है।