Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

आईटीबीपी के कैंप में गोलीबारी, 5 जवानों की मौत, 3 घायल

Posted at: Dec 4 2019 1:13PM
thumb

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कड़ेनार स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कैंप में आज सुबह अचानक हुयी गोलीबारी की घटना में पांच जवानों की मौत हो गयी और तीन जवान गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें समीप के अस्पताल ले जाया गया है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुन्दरराज ने बताया कि सुबह किसी बात को लेकर एक जवान द्वारा अचानक गोलीबारी कर दी गयी, जिससे वहां मौजूद पांच जवानों की मौत हो गयी और तीन अन्य जवान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायल जवान को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।