Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

नवजात बच्चे को लावारिस छोड़कर कर महिला हुई फरार

Posted at: Dec 5 2019 12:43AM
thumb

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के खडगवां थाना अंतर्गत ग्राम चिरमी में एक अज्ञात महिला अपने एक नवजात बच्चे को एक किसान के घर के बाहर छोडकर फरार हो गई। पुलिस सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को एक अज्ञात महिला ग्राम चिरमी में एक किसान के घर के बाहर रखे खाट पर एक नवजात बच्चे को रखकर फरार हो गई।
इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्चे को जिला अस्पताल में दाखिल कराते हुए अज्ञात महिला की तलाश कर रही है। गांव के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि अज्ञात महिला को ऑटो रिक्शा में सवार होकर भागते हुए देखा है। जिसके बाद पुलिस आशंका जता रही है कि इस घटना में महिला के अलावा ऑटो रिक्शा का चालक भी शामिल है।