Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

तीन लोगों को गोली मारकर, व्यक्ति ने की आत्महत्या

Posted at: Mar 12 2018 4:15PM
thumb

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के संबलपुर में एक व्यक्ति ने तीन लोगों को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। तीनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी एक जनप्रतिनिधि का निजी सुरक्षा अधिकारी रह चुका है। आरोपी पी चंद्रवंशी ने संबलपुर के पास आपसी विवाद और मानसिक तनाव के कारण गोलियां चला दीं। इस वजह से यशोदा, मनोज और मोहन घायल हो गए।

इन सभी की स्थिति खतरे के बाहर बताई गई है। इस घटना के बाद चंद्रवंशी ने स्वयं को भी गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक पड़ताल में बताया गया है कि चंद्रवंशी पिछले कई दिनों से पारिवारिक कारणों से परेशान था। वह तीन लोगों के साथ कहीं जा रहा था। किसी बात को लेकर वह नाराज हो गया और उसने तीनों पर बंदूक तान दी। वे वहां से भागे, तो उसने गोलियां चला दीं। इसके बाद उसने बंदूक अपनी तरफ की और गोली मार ली।