Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की एक सीट के लिए दो नामांकन

Posted at: Mar 12 2018 7:37PM
thumb

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यसभा की एक सीट के लिए सत्तारूढ़ भाजपा की तरफ से सरोज पाडेण्य के साथ ही कांग्रेस के लेखराम साहू ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी सुश्री पाण्डेय ने मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ ही राज्य सरकार के मंत्रियों तथा पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी लेखराम साहू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस.सिंहदेव सहित पार्टी विधायकों तथा पदाधिकारियों की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया।

कांग्रेस के भी प्रत्याशी उतारे जाने के बाद राज्य में राज्यसभा के लिए मतदान होना तय हो गया है। विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से भाजपा प्रत्याशी सुश्री पाण्डेय की जीत तय मानी जा रही है पर कांग्रेस के प्रत्याशी उतरने से उनके निर्विरोध चुने जाने का रास्ता बन्द हो गया है। कांग्रेस ने पहले राज्य में प्रत्याशी का ऐलान नही किया था लेकिन पार्टी की राज्य इकाई के अनुरोध पर उसके द्वारा अनुमोदित प्रत्याशी पूर्व विधायक लेखराम साहू को प्रत्याशी बनाने पर सहमति जता दी।