Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में बड़ा नक्‍सली हमला - आठ जवान शहीद, तीन घायल

Posted at: Mar 13 2018 2:35PM
thumb

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के इस्टाराम थाना क्षेत्र में मंगलवा को नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में 8 जवान शहीद हो गए और तीन घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों से मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टुकड़ी पर इस्टाराम थाना इलाके के वन क्षेत्र में नक्सलियों ने यह विस्फोट किया। इस हमले के बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोपहर दो बजे तक पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी थी। सूत्रों के अनुसार हमले में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।