Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सांप के डसने से पति-पत्नी की मौत

Posted at: Jul 13 2018 6:17PM
thumb

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में सुबह की सैर में निकले पति-पत्नी की सांप के डसने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुपेला थाना क्षेत्र में आज सुबह यह हादसा हुआ। अजीत सिंह और ज्योति सिंह सुबह की सैर के लिए निकले थे। दोनों अपने घर के पास ही स्थित नेहरू नगर बगीचे में पहुंचे, तो वहां सांप ने दोनों को डस लिया। बगीचे में मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल रायपुर के मेकाहारा अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई।