Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

छत्तीसगढ़

भारी वर्षा से किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

Posted at: Jul 16 2018 3:51PM
thumb

महासमुन्द। छत्तीसगढ़ में मानसून के सक्रिय रहने से आज सुबह से ही महासमुन्द में धुंआधार बारिश हो रही है।खेत खलिहानों में लबालब पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण तालाबों पोखरों में पानी भर गया है।निचली बस्तियों में जनजीवन प्रभावित है।कई स्थानों पर पेड़ जड़ से उखडकर जमीन पर आ गया है।जिले के कई स्थानों पर रपटों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। मुख्य मार्गों पर पडने वाले नालों में भी काफी उफान पर है।पिछले तीन दिनों से बादलों का डेरा आसमान पर था लेकिन आज जमकर पानी बरसने से किसानों के चेहरे में खुशी दिखाई पड़ रही है।