Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के तीन बड़े स्पंज आयरन कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर छापे

Posted at: Sep 11 2018 5:46PM
thumb

रायपुर। आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ के तीन बड़े स्पंज आयरन कारोबारियों के दर्जन भर से अधिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर अधिकारियों की टीम के आज सुबह से ही यहां स्पंज आयरन कारोबारियों के रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग, रायगढ़ और भिलाई के साथ-साथ अन्य जगहों पर भी जांच पड़ताल की जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक रियल इस्पात समूह ने सिलतरा में ही एक और स्पंज आयरन फैक्ट्री को खरीदा था।रियल इस्पात समूह ने स्पंज आयरन के साथ-साथ पॉवर सेक्टर में भी निवेश किया है। उनका अपना पॉवर प्लांट भी है।इनमें रियल इस्पात के प्रमुख के राजधानी रायपुर के सिविल लाईन स्थित घर और कार्यालय में जांच पड़ताल शुरू हुई।उनके भाईयों के यहां भी जांच पड़ताल चल रही है।