Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

छत्तीसगढ़

सुरक्षा बलों से भरी बस पलटी, आठ घायल

Posted at: Nov 14 2018 7:41PM
thumb

जगदलपुर। छत्तीसगढ के जगदलपुर जिले में आज सीमा सुरक्षा बल के जवानों से भरी एक बस पलट गई जिससे उसमें सवार आठ जवान सामान्य रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार 138 डेल्टा बटालियान पंजाब के जवान बीजापुर से लौट रहे थे, तभी डीलमिली और पखनार के बीच बस अनियंत्रित होकर पलट गई।  हादसे के वक्त बस में 30 जवान शामिल थे। जिनमें से 8 लोगों को चोटें आई हैं। सभी जवानों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरहम पट्टी कर रवाना कर दिया गया है। इधर सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए बारूदी सुरंग की चपेट में आने से एक ग्रामीण घायल हो गया। पुलिस के अनुसार चिंतागुफा में ग्रामीण अपने खेत में काम करते वक्त प्रेशर बम की चपेट में आने से घायल हो गया। घुटने की नीचला हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया है। घायल ग्रामीण को सुकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है।