Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

कोर उत्पादन 5.8 प्रतिशत गिरा

Posted at: Nov 30 2019 12:27AM
thumb

नई दिल्ली। विनिर्माण क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों के धीमे पड़ने से औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में शामिल आठ उद्योगों का उत्पादन मौजूदा वर्ष के अक्टूबर में 5.8 प्रतिशत गिरावट में दर्ज किया गया है। सरकार के शुक्रवार को यहां जारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में कोर उत्पादन में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आयी है। 

इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कोर उत्पादन की दर 4.8 प्रतिशत रही थी। वर्ष 2018 के अक्टूबर में कोर उत्पादन की दर 4.8 प्रतिशत थी। सितंबर 2019 में यह आंकड़ा 5.1 प्रतिशत गिरावट में था। कोर उत्पादन में लगातार दूसरे महीने गिरावट की गयी है। कोर उत्पादन समूह में बुनियादी क्षेत्र के आठ उद्योग कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाईनरी, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल होते हैं।