Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

दिल्ली

अर्पित होटल अग्निकांड मामले में होटल मालिक गिरफ्तार

Posted at: Feb 17 2019 2:09PM
thumb

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने अर्पित होटल अग्निकांड मामले में इसके मालिक राकेश गोयल को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि गोयल के शनिवार को कतर से आने की जानकारी मिली थी। यहां पहुंचने पर उसे संक्षिप्त पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। गोयल को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

मध्य दिल्ली में करोलबाग के गुरुद्वारा रोड पर स्थित अर्पित होटल में 12 फरवरी को लगी भीषण आग में 17 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में होटल के महाप्रबंधक राजेन्द्र कुमार और सहायक प्रबंधक विकास कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।