Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

शादी की तैयारियों में मस्त था परिवार, चोर उड़ा ले गए दूल्हे की सजी हुई कार

Posted at: Mar 12 2018 12:09PM
thumb

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में चोरों को हौसले बुलंद हैं। चोरों को न तो किसी का डर है और न ही किसी की परेशानी से कोई सरोकार। इसी तरह का एक हैरान करने वाला मामला गोविंदपुरी इलाके से सामने आया है। यहां चोर उस कार को चुरा कर चंपत हो गए जिसमें दूल्हे की बारात जानी थी।चोर बारात के लिए सजी दूल्हे की कार चुराकर भाग गए जिसके बाद परिजनों को काफी मुश्किलों का सामना पड़ा। काफी तलाश के बाद भी जब कार का पता नहीं चला तो किराये की टैक्सी में दूल्हे को शादी के लिए लोनी भेजा गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहरा बांधकर पहुंचे, नहीं मिली गाड़ी
जानकारी के अनुसार, राहुल जैन परिवार के साथ तुगलकाबाद की गली नंबर-21 में रहते हैं। बृहस्पतिवार को उनकी बरात लोनी जानी थी। सुबह बरात के लिए राहुल और उनका परिवार तैयारियों में जुटा था। उनकी कार भी सजाकर सड़क पर खड़ी कर दी गई थी। तभी वाहन चोर बारात की आपाधापी का फायदा उठाकर कार चुरा ले गए।
परिवार के लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब राहुल शेरवानी और सेहरा बांधकर परिवार के लोगों के साथ सड़क पर पहुंचे और वहां कार नहीं थी। उन्हें पहले लगा कि चालक कार लेकर कहीं गया होगा। मगर काफी खोजने पर कार नहीं मिली तो पुलिस को सूचित किया गया। कार में दूल्हे और दुल्हन के शादी के कपड़े व अन्य सामान भी था। करीब दो घटे बाद दूल्हे को शादी के लिए ले जाने को किराये पर टैक्सी लेनी पड़ी।