Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

दिल्ली

भाजपा शासन में तानाशाही बन गया पेशा : राहुल

Posted at: Sep 19 2018 8:25PM
thumb

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तानाशाह होने का आरोप लगाया और कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जुल्म ढ़ाहकर उसने तानाशाही का एक और उदाहरण पेश किया है। गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा,"नरेंद्र मोदी की हुकुमत ने तानाशाही एक पेशा बन गया है। विलासपुर में रमन सिंह की सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौलिक अधिकारों पर बुजदिली से किये गये प्रहार को वहां की जनता सियासी जुल्म के रुप में याद रखेगी। इसके साथ ही उन्होंने एक चित्र भी पोस्ट किया है जिसमें पुलिसकर्मी कांग्रेस करर्यकर्ताओं पर लाठी बरसाते हुए दिख रहे हैं।