Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

जहरीली होती जा रही है दिल्ली की ''हवा'', बारिश होने की संभावना

Posted at: Nov 13 2018 3:38PM
thumb

नई दिल्‍ली। प्रदूषण की चादर से ढकी राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है। राजधानी में हवा का स्तर अभी भी खतरनाक है। गैस चैम्बर में तब्दील हो चुकी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता मंगलवार को भी खराब रही। मंगलवार को धुंध छाई रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' रही। मौसम विभाग ने बाद में दिन में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'हल्की बारिश/बौछारों के साथ आम तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में जहरीली हुई हवा का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। सांस की बीमारियों , आंखों और त्वचा के इन्फेक्शन के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। अस्थमा के मरीजों की संख्या तीन गुना ज़्यादा बढ़ गई है। 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'हल्की बारिश/बौछारों के साथ आम तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 86 फीसदी दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।