Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

एक्सक्लूसिव खबर

नामदेव युवा संगठन के युवाओं ने किया सीएम पुत्र कार्तिकेय चैहान का स्वागत

Posted at: Jan 4 2021 9:24PM
thumb

इंदौर प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चैहान के सुपुत्र कार्तिकेय चैहान इंदौर के युवा महाकुंभ में शामिल होने आए थे। इसके पहले वे अपने सबसे करीबी पार्षद मनोज मिश्रा के घर स्नेहलतागंज पहुंचे। यहां सबसे शानदार-जानदार स्वागत नामदेव समाज की ओर से किया गया। समाज के आकाश वैध ने कार्तिकेयसिंह चैहान को महांकाल की तस्वीर भेंट की, जिसे देखकर सीएम पुत्र भी खुश हो गए। इंदौर आए प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चैहान के पुत्र कार्तिकेय चैहान का स्वागत-सत्कार तो कई जगह हुआ, लेकिन उन्हें नामदेव समाज का स्वागत सत्कार याद रह गय होगा। वजह थी कि नामदेव समाज के युवा साथियों ने उन्हें महांकाल की तस्वीर भेंट की।

तस्वीर देखते ही सीएम पुत्र के चेहरे की झलक बता रही थी कि वे कितने खुश हुए। कार्तिकेय खुद महांकाल भक्त हैं और उन्हें महांकाल की तस्वीर दी गई तो वे खुश हो गए। सीएम के बेटे कार्तिकेय का ये शानदार स्वागत नामदेव युवा संगठन के आकाश वैध नामदेव, त्रिलोक नईवल नामदेव, गौरव धारीवाल, रिषभ सिलारपुरिया, विक्की नामदेव भाउ, प्रमोद नामदेव, दीपक नामदेव, विशाल नामदेव, श्याम सोनगरा, ईश्वर नामदेव, मनोज परमार सहित अन्य युवाओं ने किया। नामदेव समाज युवा संगठन द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की जानकारी भी आकाश वैध ने सीएम पुत्र कार्तिकेयसिंह चैहान को दी। इस पर कार्तिकेयसिंह चैहान ने नामदेव समाज के युवा संगठन की तारीफ की।