Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

खेल

फीफा : दबंग दुनिया स्‍पेशल - ऐसा रहा तो खराब हो जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Posted at: Jun 21 2018 12:30PM
thumb

- सतीशचंद्र शर्मा 
मुंबई। फीफा विश्व कप 2018 की शुरुआत काफी बेहतरीन और रोमांचक रही है। शुरुआती दौर में इस विश्व कप में ‘ऊंची दुकान, फीके पकवान’ वाली कहावत एकदम फिट बैठती है। मौजूदा विश्व कप में जहां छोटी-छोटी टीमें बड़ी-बड़ी टीमों को मात देकर सुर्खियां बटोर रही हैं, तो वहीं यह महाकुंभ आत्मघाती गोल को लेकर भी चर्चा में हैं। हर टीम आत्मघाती गोल दाग रही है। मौजूद विश्व कप में आत्मघाती गोल का विश्व रिकॉर्ड भी बन सकता है। 
सेनेगल ने पौलेंड को चौंकाया
फीफा विश्व कप में खेल गए ग्रुप एच के मुकाबले में सेनेगल ने पोलैंड को 2-1 से मात दे दी। इसी के साथ मौजूद फीफा विश्व कप में सेनेगल जीत हासिल करने वाली पहली अफ्रीकन टीम बन गई। इस मैच में भले ही जीत सेनेगल की हुई हो, लेकिन पोलैंड के एक खिलाड़ी ने भी इस मुकाबले में इतिहास रच दिया।
27वें नंबर की सेनेगल और आठवीं रैंकिंग वाली पोलैंड की टीम पहली बार फुटबॉल इतिहास में आमने-सामने हुई थी, जिसमें सेनेगल के आगे पोलैंड की एक नहीं चली। पोलैंड टीम का मनोबल मैच के शुरुआत में ही टूट गया था जब उसके खिलाड़ी ने आत्मघाती गोल कर लिया। 37वें मिनट में सेनेगल के विंगर इद्रिया गुएई ने शॉट मारा जो गेंद गोल पोस्ट से बाहर जा रही थी, लेकिन बीच में पोलैंड के 32 वर्षीय डिफेंडर थियागो सिओनेक आ गए और उनके पैर से गेंद लगकर गोल पोस्ट में चली गई। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि गोलकीपर देखता रह गया। यह आत्मघाती गोल हुआ और सेनेगल 1-0 से आगे हो गया। इस अत्मघाती गोल के साथ ही थियागो सिओनेक ने इतिहास रच दिया। वो विश्व कप में आत्मघाती गोल करने वाले पहले पोलिश खिलाड़ी बन गए।
 फीफा 2018 में अभी तक पांच आत्मघाती गोल हो चुके हैं और किसी विश्व कप में सबसे ज्यादा आत्मघाती गोल करने का रिकॉर्ड 6 गोल का है। ये रिकॉर्ड 1998 विश्व कप के दौरान बना था। अभी तो फीफा 2018 विश्व कप की शुरूआत ही हुई है, तो अगर 1998 का यह रिकॉर्ड टूट जाए तो किसी को भी हैरानी नहीं होगी।
इन्होंने किए आत्मघाती गोल
1. 15 जून-  ईरान बनाम मोरक्को:  मोरक्को के अजीज बौहडौज ने इंजुरी टाइम (90+5वें मिनट) में किया गोल।
2. 16 जून- आॅस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस- आॅस्ट्रेलिया के अजीज बेहिच ने 81वें मिनट में किया आत्मघाती गोल।
3. 16 जून- नाइजीरिया बनाम कोएशिया : नाइजीरिया के ओगेनेकरो इटेबो ने 32वें मिनट किया गोल।
4. 19 जून- पोलैंड बनाम सेनेगल : पोलैंड के थियागो सिओनेक ने 37वें मिनट में गेंद को जाली में डाला।
5. 19 जून- मिस्र बनाम रूस : मिस्र के अहमद फाथी ने 47वें मिनट में गेंद गोलपोस्ट में फेंकी दी।