Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

एक्सक्लूसिव खबर

मुंबई में बॉलीवुड कलाकारों के साथ दबंग दुनिया मनाएगा ''गरबा महोत्सव''

Posted at: Sep 30 2018 1:04PM
thumb

मुंबई। देश-प्रदेश में दबंग दुनिया समूह हर त्योहार को खुशियों के साथ भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित कर मनाता है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष नवरात्र के शुभ अवसर गुजरात, मध्यप्रदेश के साथ ही मुंबई  में दबंग दुनिया गरबे का आयोजन कर रहा है। 
दबंग दुनिया समूह के साथ परपल ब्लू इवेंट एंड आइडिया के आयोजक अजय मंत्री व मनीष पारीख के संयुक्त तत्वावधान में 'मनीष पारीख प्रेजेंट ड्रम बीट्स गरबा' का आयोजन बुधवार 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2018 तक सहारा स्टार डोमेस्टिक एयरपोर्ट विले पार्ले ईस्ट, मुंबई में भव्य रूप से आयोजित होगा।  
वाधवानी देंगे गीतों की प्रस्तुति
दबंग दुनिया के चेयरमैन श्री किशोर वाधवानी ने गायन के क्षेत्र में एंट्री की हैं। इस खास मौके पर श्री किशोर वाधवानी हिंदी गीतों की शानदार प्रस्तुति देंगे व साथ ही बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध गायिका देवयानी बेंद्रे भी गुजराती व हिंदी गरबा गीतों की प्रस्तुति देंगी। इस अवसर पर बॉलीवुड के फिल्मी कलाकार, मुंबई के  गायन-वादक कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुति देगें व साथ ही  कई नामी वरिष्ठजन भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। मुंबई में अभी से ही इस इवेंट की काफी मांग देखी जा रही है। आम जन को जैसे ही पता चला वैसे ही उनका उत्साह उन्हें इस इवेंट की ओर आकर्षित करने लगा है। वे पहले से ही टिकट लेकर बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहें हैं। इन दिनों यह इंवेंट मुंबई में काफी चर्चा में है। 
आयोजन का यह तीसरा साल
मुंबई में इस गरबा इंवेंट को बड़ा इवेंट माना जाता है। इस इवेंट में सभी अपने परिवार के साथ गरबा महोत्सव का हिस्सा बनते हैं। मुंबई स्थित सहारा गरबा स्थल को शहरवासी एक बड़े आयोजन स्थल के रूप में देखते हैं। यह जानकारी आयोजक मनीष पारीख एवं अजय मंत्री ने दी। उन्होंने बताया कि यह गरबा महोत्सव का तीसरा वर्ष है। पिछले वर्ष की कमियों से सीखते हुए इस वर्ष और अधिक भव्य रूप से साज-सज्जा के साथ आयोजन किया जाएगा। पारीख  का मानना है कि इस तरह का गरबा पूरे देश-प्रदेश में कहीं भी आयोजित नहीं होता।