Tuesday, 16 April, 2024
dabang dunia

लाइफ स्टाइल

ब्रा के चुनाव में रखे ये सावधानी नही तो हो सकता हे ये......

Posted at: Jun 11 2019 1:22AM
thumb

हर महिला की चाहत होती है कि वह आकर्षक दिखें और इसके लिए महिलाऐं कई तरीके आजमाती हैं। महिलाओं की पहली पसंद होती हैं अपनी ऑउटफिट का चुनाव करना जो उनको आकार्षक बनाने का काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितना जरूरी ऑउटफिट का चुनाव होता हैं, उतना ही जरूरी महिलाओं की ब्रा का चुनाव भी होता हैं जो उनको आकर्षक बनाने में मदद करता है। इसलिए आज हम आपके लिए ब्रा के चुनाव से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
 
दुकान का चुनाव :- इसे ऑनलाइन न खरीदें। अच्छा होगा कि आप विशेष रूप से आप इन कपड़ों के लिए बनाई गयी दुकान से ही इसे खरीदें जहाँ आप इसे खरीदने के पहले पहन कर देख सकें। यदि आप ब्रा के ब्रांड, साइज़ और प्रकार के बारे में निश्चिंत हैं तो ही इसे ऑनलाइन खरीदें।
 
आराम से सांस ले सकें :- ऐसी ब्रा पहनें जिसमें आप ठीक तरह से सांस ले सकें। यदि आप ठीक तरह से सांस नहीं ले पा रही हैं तो हो सकता है कि ब्रा बहुत टाइट हो। 
 
ब्रा सरके नहीं :- इस बात का ध्यान रखें कि आपकी ब्रा आसानी से सरके नहीं। यदि ऐसा होता है तो कंधे की स्ट्रिप्स को एडजस्ट करें। और यदि ऐसा करने से भी बात नहीं बनती और ब्रा की स्ट्रिप्स सरक जाती हैं तो संभवत: ये लूज़ होती हैं।