Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

खेल

हिमाचल ने सिक्किम को 2-1 से हराया

Posted at: Dec 11 2019 1:34AM
thumb

सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश में सुंदरनगर की खूबसूरत वादियों में हीरो डॉ बीसी रॉय राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को MLSM कॉलेज ग्राऊंड में खेले गए मैच में मेजबान हिमाचल प्रदेश की टीम ने सिक्किम की टीम को 2-1 से पराजित कर दिया। मंडी के पड्डल मैदान में खेल गए उत्तराखंड ने राजस्थान को 2-1 से हरा दिया जबकि तमिलनाडु ने गुजरात को 3-0 से पराजित किया। आंध्र प्रदेश ने दमन-दीव को 3-0 से पराजित किया।