Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

खेल

फीफा वर्ल्‍ड कप : इंग्लैंड के हैरी केन बने ''गोल्डन बूट'' के हकदार

Posted at: Jul 16 2018 11:22AM
thumb

मास्को। इंग्लैंड की टीम भले ही फीफा विश्व कप में चौथे स्थान पर रही पर कप्तान हैरी केन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छह गोल कर गोल्डन बूट हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने छह मैच खेले और इतने ही गोल किये। केन फुटबाल विश्व कप में गोल्डन बूट जीतने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले 1986 में मैक्सिको में हुए विश्व कप में गैरी लिनाकर ने गोल्डन बूट जीता था। लिनाकर ने भी छह   गोल किये थे।  पुर्तगाल के कप्तानक्रिस्टियानो रोनाल्डो, बेल्जियम के रोमेलु लुकाकु और रूस के डेनिस चेरीशेव चार गोल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।