Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

हेलो ने लॉन्‍च किया ''होली बाय हेलो

Posted at: Mar 20 2019 6:57PM
thumb

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म हेलो ने अपने नए फेस्टिव अभियान 'होली बाय हेलो' का लॉन्‍च किया है। कंपनी ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान उपभोक्ता 50 से अधिक क्षेत्रीय सेलेब्रिटीज़ के साथ अपने प्रियजनों को होली की शुभकामनाएं भेज सकेंगे।
इसी को ध्यान में रखते हुए हेलो ने अपने सभी उपयोगकर्ताओं के लिए होली पर आधारित स्टिकर और विजुअल इफेक्ट डिज़ाइन किए हैं। उसने कहा कि रंगों का त्योहार होली देश भर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। उसके सभी उपयोगकर्ता 14 भारतीय भाषाओं में हेलो के साथ डिजिटल होली मना सकते हैं। त्योहार के मौके पर अनूठे और रंग-बिरंगे स्टिकरों के साथ उपयोगकर्ता अपने आॅनलाइन प्रोफाइल को फेस्टिव मेक-ओवर दे सकते हैं।