Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

गैजेट

अब इंस्टाग्राम पर स्क्रीनशॉट लेना पड़ सकता है महंगा

Posted at: Feb 12 2018 5:09PM
thumb

मुंबई। अगर आप भी इंस्टाग्राम पर लड़कियों की फोटोज का स्क्रीनशॉट लेते हैं तो अब आपको ऐसा करना महंगा पड़ सकता है। दरअसल फोटो शेयरिंग सर्विस इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक नया फीचर लेकर आने वाला है जिसके चलते इंस्टाग्राम 'स्टोरीज' का स्क्रीनशॉट लेते ही पता चल जाएगा कि आपने स्क्रीनशॉट लिया है।
इंस्टाग्राम अपनी सर्विस में सुधार करने और यूजर एक्सपीरिएंस को बढ़ाने के लिए नए-नए फीचर लाता ही रहता है लेकिन यह फीचर सिक्योरिटी पर्पस के लिए बेहतरीन साबित होगा। इससे दूसरे यूजर को पता चल जाएगा कि किसने आपकी स्टोरी को अपने फोन में सेव किया है। 
फिलहाल यह नया फीचर टेस्ट किया जा रहा है या इसे डिवैल्प किया जा रहा है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन टेक जगत में इस फीचर को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में इंस्टाग्राम ने स्टोरीज पर टेक्स्ट लिख कर शेयर किए जाने वाले फीचर को लॉन्‍च किया है।