Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

एप्पल ने लॉन्च किए तीन नए iPhone, जानें इनके फीचर्स-कीमत

Posted at: Sep 13 2018 12:37PM
thumb

नई दिल्ली। कैलिफोर्निया के स्टीव जॉब्स थियेटर में टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एप्पल ने अपने इवेंट में कई बड़ी घोषणाएं की है।  एप्पल ने इवेंट में स्मार्ट वॉच सीरीज 4 के साथ आईफोन xs, आईफोन xs मैक्स और आईफोन xr  लॉन्‍च किए गए। स्मार्ट वॉच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपकी ईसीजी रिपोर्ट सिर्फ 30 सेकेंड में बता सकती है।  
एप्पल ने भारत में iPhone Xs और iPhone Xs Max और iphone XR के दाम की भी घोषणा कर दी है। भारत में iPhone XS की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये होगी। यह कीमत 64GB वाले फोन की होगी। यह फोन भारत में 28 सितंबर से उपलब्ध होगा। वहीं, 64GB वाले iPhone Xs Max की भारत में कीमत 1,09,000 रुपये होगी। यह फोन भी 28 सितंबर से भारत में उपलब्ध होगा। iPhone Xs और Xs Max दोनों ही स्मार्टफोन स्पेस ग्रे, सिल्वर और न्यू गोल्ड फिनिश में उपलब्ध होंगे। iPhone XR 26 अक्टूबर से भारत में उपलब्ध होगा और इसकी शुरुआती कीमत 76,900 रुपये होगी। iPhone XR व्हाइट, ब्लैक, ब्लू, कोरल, येलो और रेड कलर में मिलेगा।
 आईफोन की खासियतों की बात करें तो इनमें किसी भी स्मार्टफोन की तुलना में सबसे सुरक्षित फेस आईडी होगा। इसमें 512 जीबी का अधिकतम स्टोरेज है जिससे इसमें दो लाख फोटो रखे जा सकते हैं। तीनों आईफोन में  ए12 बायोनिक चीप मिलेगा। इसके अलावा डुअल सिम सपोर्ट भी मिलेगा। iPhone XR  में एल्यूमनियम और ग्लास बॉडी मिलेगी। इसमें नॉच डिस्प्ले और फेस आईडी भी मिलेगा।
इसमें सिंगल रियर कैमरा मिलेगा। इसकी डिस्प्ले 6.1 इंच की एलसीडी होगी। इसमें 3डी टच नहीं मिलेगा। नए आईफोन में एक आम सिम कार्ड और एक ई-सिम कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कैमरे के पोट्रेट इफेक्ट को पहले से बेहतर बनाया गया है। नए आईफोन में एक खास ML कैमरा मिलेगा। iOS 12 में AR, मेमोजी, सीरी शॉर्टकट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।
एप्पल ने इस इवेंट में नेक्स्ट जेनरेशन एप्पल वॉच सीरीज 4 भी लॉन्च की है। नई एप्पल वॉच का डिजाइन बेहद शानदार है। एप्पल की स्मार्टवॉच पहला OTC डिवाइस होगा, जिसमें ECG हो सकेगा।