Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

गुजरात

दंपती पर हमला कर लाखों की लूट, पति की मौत

Posted at: Feb 18 2018 4:09PM
thumb

पोरबंदर। गुजरात के पोरबंदर में लूट के इरादे से एक शख्स की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि भारवाड़ा गांव के पास एक खेत में बने मकान में तड़के चार अज्ञात लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। लुटेरों ने घर में रहने वाले भीमानाथा मोढ़वाड़िया (45) और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। जिसमें भीमानाथा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
पुलिस के मुताबिक लुटेरे लगभग 21 तोला वजन के सोने के आभूषण और 80 हजार रुपये नकद लूट कर फरार हो गये। सोने के आभूषणों की कीमत चार लाख 30 हजार रुपये आंकी जा रही है। गंभीर रूप से घायल लाखीबेन बेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार लुटेरों की तलाश कर रही है।