Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

गुजरात

गुजरात में कांग्रेस की ''बाजीगरी'' भाजपा को झटका

Posted at: Feb 19 2018 2:16PM
thumb

गांधीनगर। गुजरात में 74 नगरपालिकाओं के लिए हुए चुनाव के परिणामों में राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। हालांकि अधिक स्थानों पर भाजपा को जीत मिली है, लेकिन हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ये झटका बीजेपी को लगा है।
17 फरवरी को नगरीय निकाय के चुनाव में 64 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। इनमें से 59 पर पिछली बार भाजपा का कब्जा था पर इस बार अब तक के परिणाम और रूझान के अनुसार भाजपा को लगभग 44 में ही जीत मिलती दिख रही हैं। पिछली बार मात्र लगभग एक दर्जन नगरपालिकाओं पर कब्जा जमाने वाली कांग्रेस को इस बार लगभग दोगुनी नगरपालिकाओं यानी 23 से 25 में जीत हासिल होती दिख रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृहनगर महेसाणा जिले के बड़नगर की नगरपालिका में भाजपा ने एक बार फिर जीत हासिल की है। इसने सात वार्ड की कुल 28 में से 27 सीटें जीती हैं। कांग्रेस को मात्र एक सीट ही हासिल हुई। उधर, छोटा उदयपुर नगरपालिका में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री नारण राठवा के पुत्र संग्राम सिंह राठवा और पत्नी मंजुलाबेन राठवा को हार का सामना करना पड़ा है।