Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

गुजरात

कुएं में तैरती मिली शेरनी

Posted at: Mar 8 2018 3:45PM
thumb

जूनागढ़। गुजरात में गिर के जंगल के पास एक शेरनी और एक सुअर कुएं में गिर गए। रेस्क्यू टीम ने दोनों को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

वन विभाग के रेंज वन अधिकारी एच वी शिलु ने बताया कि बीती रात जूनागढ़ जिले में माणिया हटिना तालुका के खंभाणिया गांव में काणाभाई पटाट के खेत में खुले कुएं से ग्रामिणों ने जोरदार आवाज सुनी। आवाज सुनकर सभी कुएं के निकट पहुंचे और उन्होंने देखा कुएं में एक शेरनी और एक सुअर पानी में तैर रहे थे। जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी गयी। 

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी से पहले शेरनी को कुंए से बाहर निकाला। उसके बाद सुअर को भी सुरक्षित बाहर निकाल कर दोनों को बचा लिया गया। वन अधिकारियों का मानना है कि सुअर का शिकार करते हुए शेरनी भी सुअर के साथ कुंए में गिर गयी होगी।