Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

गुजरात

पिता और मासूम बेटी की मौत का रहस्य?

Posted at: Mar 9 2018 3:14PM
thumb

पालनपुर। गुजरात में बनासकांठा जिले के थरा क्षेत्र स्थित नहर से शुक्रवार को एक बच्ची समेत दो शवों को बरामद किया गया है। रूनी गांव के पास नर्मदा नहर से सुबह एक पुरुष और एक बच्ची के शव बरामद किये गये।

पुलिस के मुताबिक शवों की पहचान काकरेज के अणादपुर निवासी प्रधानजी हीराजी (28) और उसकी पुत्री रविनाबेन (3) के रूप में हुयी है। हीराजी एक अस्पताल में ड्यूटी करता था और गुरुवार की सुबह अपनी पुत्री को साथ लेकर अस्पताल ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। जिसके बाद से दोनों लापता थे।