Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

गुजरात

प्यार पर कुर्बान हुए प्रेमी-प्रेमिका

Posted at: Mar 9 2018 3:18PM
thumb

राजकोट। गुजरात के राजकोट शहर में शुक्रवार को प्रेम प्रसंग में जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मालविया नगर क्षेत्र के तीरूपती नगर के सामने रोड पर एक प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ पी लिया। दोनों को अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान आंबेडकर नगर निवासी अरजण भाई की पुत्री गायत्रीबेन (16) और जयेशभाई (30) के रूप में हुयी है।