Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

गुजरात

सौंफ और पाउडर से बनाया जा रहा था जीरा, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

Posted at: Apr 11 2018 5:22PM
thumb

महेसाणा। गुजरात में महेसाणा जिले के उनावा क्षेत्र में पुलिस ने नकली जीरा बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और फैक्ट्री से 6600 किलोग्राम नकली जीरा जब्त कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सिद्धिविनायक एस्टेट में विश्वा गोदाम में अवैध रूप से नकली जीरा बनाने की एक फैक्ट्री पर छापा मारा। जहां सौंफ, गुड और दो तरह के पाउडर का उपयोग करके नकली जीरा बनाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नकली जीरे के नमूने कल जांच के लिये भेज दिये हैं।  मौके से 110 बोरी में 6600 किलोग्राम नकली जीरा बरामद किया गया। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी है।